Aller au contenu
Dédicaces
Déposer
Pochette de « MEETHI BOLIYAAN »

Paroles

MEETHI BOLIYAAN

AMIT TRIVEDI

2013

कुछ लम्हे थे अलसाए से, भरमाए से फ़िज़ा में
कभी सहमे से मुस्काए थे, जाना किधर ना जानें

मीठी बोलियाँ सुन लो आसमानी रंगों की
मीठी बोलियाँ सुन लो बेज़ुबानी लम्हों की

गिरते, सँभलते, चलते लड़खड़ाए
हाँ, मगर ये हौसला ना डगमगाए
अरमानो के पतंग को उड़ाएँ (उड़ाएँ)

ऐ ज़िंदगी, हमें सोहबतों का नशा है
ये सोहबतें यारों की
ऐ ज़िंदगी, हमें होश की ना तू दवा दे
दुआ दे, दुआ दे

मीठी बोलियाँ सुन लो आसमानी रंगों की
मीठी बोलियाँ सुन लो बेज़ुबानी लम्हों की

सपनों के (सपनों के) पीछे ये चले (पीछे चले)
राहों में है यादों का पहरा
सुलगा के (सुलगा के) काली सी रात (काली सी रात)
लाएँगे ये उजला सवेरा

उजला सवेरा, उजला सवेरा
उजला सवेरा, उजला सवेरा

गिरते, सँभलते, चलते लड़खड़ाए
हाँ, मगर ये हौसला ना डगमगाए
अरमानो के पतंग को उड़ाएँ (उड़ाएँ)

ऐ ज़िंदगी, हमें सोहबतों का नशा है
ये सोहबतें यारों की
ऐ ज़िंदगी, हमें होश की ना तू दवा दे
दुआ दे, दुआ दे

मीठी बोलियाँ सुन लो आसमानी रंगों की
मीठी बोलियाँ सुन लो बेज़ुबानी लम्हों की

—रंगों की

Paroles à titre informatif uniquement.

← Toutes les paroles

M40 en live
M40